प्रेगनेंसी में फायदेमंद है केसर का दूध पीना, दूर रहती हैं और भी कई समस्याएं

प्रेगनेंसी में फायदेमंद है केसर का दूध पीना, दूर रहती हैं और भी कई समस्याएं

सेहतराग टीम

हमारे आस-पास कई तरह के खाद्य पदार्थ होते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। उन्हीं में एक है केसर जो कई रोगों में फायदेमंद है। वहीं अगर गर्भावस्था में केसर का इस्तेमाल किया जाए तो वो मां और बच्चें दोनों के लिए काफी लाभकारी होगा। आपको बता दें कि इसका उपयोग मुख्य रूप से गोरी और निखरी त्वचा पाने के लिए करते हैं। लेकिन, सेहत के लिहाज से भी केसर काफी फायदेमंद होता है। इसमें थियामाइन और रिबोफ्लेविन नामक तत्व पाए जाते हैं। आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि अगर गर्भवती महिला केसर का सेवन करे तो उसका होने वाला बच्चा गोरा होता है। वहीं, विज्ञान की बात करें तो इसमें बच्चे का गोरा या सांवला होना पूरी तरह से जीन पर निर्भर करता है। केसर के सेवन से रंग पर भले ही असर ना पड़ता हो लेकिन इसके कई दूसरे स्वास्थ्य लाभ होता हैं।

पढ़ें- International Women's Day: तेजी से बढ़ रहा है स्तन कैंसर, महिलाएं जान लें A to Z जानकारी

गर्भावस्था में क्यों फायदेमंद है केसर का दूध लेना

  • गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं की आंखों में सूजन आ जाती है और आंखें लाल हो जाती हैं। ऐसे में केसर वाला दूध पीने से आंखों को राहत मिलती है।
  • गर्भावस्था में पाचन संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं। कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं गर्भावस्था में हो जाना आम है। केसर के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है और बल्ड-सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
  • केसर, प्यूरीफायर की तरह काम करता है। ये शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को दूर करने का काम करता है।
  • केसर एक बेहतरीन दर्दनिवारक है। केसर के इस्तेमाल से गर्भावस्था में होने वाली ऐंठन और मरोड़ में आराम मिलता है।
  • गर्भवती महिला को तरह-तरह की दवाइयां लेनी होती हैं जिससे कई बार बल्ड-प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में प्रतिदिन केसर के दो से तीन रेशे दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है।

​​​​​​​इसे भी पढ़ें-

महिलाओं को समय-समय पर करवाते रहने चाहिए ये 7 हेल्थ टेस्ट, फिट रहने लिए हैं बेहद जरूरी 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।